जिले भर में गांवों में एलईडी लाइट लगाने के नाम पर तमाम अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अब अकराबाद ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में नियमों के खिलाफ एलईडी लाइट लगा देने का मामला सत्यापन के बाद में सामने आया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एलईडी लाइट की स्थापना के इन सारे कामों को अस्वीकृति करते हुए भुगतान की गई धनराशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। शासन नेजिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत निधि से गांवोंमें एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मानक और कंपनियां तय की गई हैं। आदेश में साफ है कि किसी पंचायत में मानकों का उल्लंघन होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइट लगायी जा रही हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में नियमों के विपरीत अफसरों को अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इस पर सभी ब्लॉकों में सत्यापन के आदेश दिए गए थे। अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत खंडवार, गोपी, भटौली, बघियार एवं नगला सरताज में एलईडी लाइट लगाने में भारी गड़बड़ी की गई है। खंडवार एवं गोपी में एलईडी लाइट के नाम पर करीब पांच लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।