क्वार्सी क्षेत्र में टेंपो में रखकर सब्जी बेचता एक चालक।
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो... प्वाइंटर गली, मोहल्लों में जाकर सब्जियों और फलों की जारी है बिक्री व खरीददारी अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। लॉकडाउन में ठप पड़े कारोबार से उबरने के लिए टैंपो व ईरिक्शा चालकों ने नया फंडा अपना लिया है। अधिकतर चालक सब्जी व फल लेकर शहर में निकले और बिक्री की। ऐसे में बिना सवारियां आमदनी भी हो गई और लोगों को घर बैठे ही सब्जी व फलों की आपूर्ति हो गई। हालांकि सब्जियों के दामों में उतार चढ़ाव भी हुए हैं। लॉकडाउन होने से सबसे ज्यादा परेशानी ई रिक्शा, टैंपो और रिक्शा चालकों को हो रहा है। काम बंद होने के चलते आमदनी नहीं हो पाने की स्थिति में गुरुवार को कई सारे टैंपो चालक, ई रिक्शा चालक व रिक्शा चालक सब्जी व फल लेकर बिक्री करते नजर आए। शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड क्षेत्र की कालोनियों में काफी संख्या में टैंपो, ईरिक्शा से सब्जी की बिक्री हुई। कई वाहन तो सुबह सात से ११ बजे के बीच भारी तादात में सब्जियां व फल ही ढोते रहे। ऐसे में परिवार को पालने की आमदनी हो गई तो वहीं घर बैठे बैठे लोगों को भी सामान मिल गया। लेकिन सार्वजनिक स्थल से लेकर गली मोहल्लों में सब्जी, फलों के दामों में उतार चढ़ाव थे।