फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में वकीलों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के खिलाफ जुलूस निकालते वकील। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय में लागू की गई फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में अतरौली तहसील बार एसोसिएशन ने सोमवार को तहसील में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि फ्रंट ऑफिस प्रणाली से दस्तावेज पंजीकरण समेत अन्य जरूरी कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा। इससे आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पुरानी कार्यप्रणाली बहाल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पुष्कर वशिष्ठ, बच्चू सिंह, असलम खान, रवेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, कुरबान अली, राकेश चौधरी, आराम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें