राधा कृष्ण के स्वरूपों पर फूलों की वर्षा करते पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
इंडो नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री गोपाल वार्ष्णेय के नेतृत्व में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन नुमायश मैदान रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया। सभी सदस्यों को पटका पहनाकर और चंदन लगाकर स्वागत किया गया।
आगरा से पहुंचे जादूगर ने जादू एवं मथुरा- वृंदावन के कलाकारों द्वारा ब्रज के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। यहां फूलों के साथ लठ्ठामार होली खेली गई। संस्थापक मधु गुप्ता, पूर्व महामंत्री पंकज वार्ष्णेय, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, जय दीपक वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, उमेश खन्ना आदि का सहयोग रहा।