फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: धरणीधर पर फाग महोत्सव 23 मार्च को, होगी फूल, लठ्ठामार, लड्डू और गुलाल की होली

Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेसवां स्थित देवभूमि धरणीधर तीर्थ विश्वामित्रपुरी पर फाग महोत्सव 23 मार्च को होागा। फाग महोत्सव में होली गायन, फूलों की होली, लठ्ठामार होली, लड्डू होली, राधा कृष्ण झांकी नृत्य, महारास नृत्य और अंत में गुलाल की होली होगी।
विज्ञापन
लठमार होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि धरणीधर तीर्थ विश्वामित्रपुरी (बेसवां) पर 23 मार्च शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को फाग महोत्सव होगा। जिसमें फूलों की होली, लठ्ठामार होली, लड्डू होली और गुलाल की होली होगी।

विज्ञापन


देवभूमि धरणीधर तीर्थ न्यास की बैठक में तय किया गया है कि फाग महोत्सव योगा चबूतरा प्रांगण में होगा। सुबह 11 बजे कटारा मोहल्ला से होरी हुरंगा यात्रा होली के फाग गाते हुए निकलेगी। फूल, गुलाल के साथ खेलते हुए होरियारे बाजार से होकर धरणीधर पर एक बजे पहुंचेगे। फाग महोत्सव में होली गायन, फूलों की होली, लठ्ठामार होली, लड्डू होली, राधा कृष्ण झांकी नृत्य, महारास नृत्य और अंत में गुलाल की होली होगी।

होली गीत की प्रस्तुति लोक गायक मुकेश देव महाराज, दामोदर दास व्यास पिरसुआ वाले, स्नेह शर्मा इगलास, चैतन्य स्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कौशल, पूरन निराला, विधि सिंह, गोपाल जी, संकेत कटारा, प्रह्लाद सिंह दी जाएगी। बैठक में हरीश कटारा ब्रजबासी, बैद्य बनवारीलाल शर्मा, प्रदीप कुमार (प्रधान प्रतिनिधि) पूरन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, मुरारी तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, रामहरी, शनि राघव, खुशबू कश्यप आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें