अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से जिले के खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में जमीन के लिए बृहस्पतिवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रस्तुत किया जाएगा।
जिले में पिछले कई दशकों से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की मांग चली आ रही है। पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 85 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस जमीन के अधिकतर बैनामे एडीए के नाम हो चुके हैं। बाकी की बची हुई जमीन का अधिग्रहण एडीए लैंड पूलिंग योजना के तहत कर रहा है। रामनवमी के दिन से इस योजना में जमीन की बिक्री के लिए बुकिंग होने लगेगी। एडीए से जुड़े अफसरों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अनुसार ट्रांसपेार्ट नगर की बुकलेट का पूर्व में ही विमोचन हो चुका है। अब जमीन के ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की जा रही है। संवाद