फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में हाथरस के रहने वाले लांस नायक सुभाष बलिदान, आठ माह के गर्भ है पत्नी

Tue, 23 Jul 2024 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनकी डेढ़ वर्ष की बेटी ऋतिका है। पत्नी प्रीति आठ माह के गर्भ से है।
विज्ञापन
आतंकी एनकाउंटर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी के सुभाष चंद्र वर्ष 2016 में सेना की जाट बटालियन में भर्ती हुए थे। पुंछ जिले के मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में रात तीन बजे पेट्रोलिंग के समय आतंकियों से हुई मुठभेड़ में लांस नायक सुभाष चंद्र बलिदान हो गए। वह ग्रेनेड हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सुबह करीब आठ बजे परिवार वालों को सूचना मिली। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। डेढ़ वर्ष की बेटी ऋतिका है। पत्नी प्रीति आठ माह के गर्भ से है। सात जुलाई 2024 को अपने गांव नगला मनी आए थे। परिजन बोले, हमें बेटे पर गर्व है। गांव में सूचना पर  अधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें