क्षेत्र के गांव महगौरा के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे एक युवक के बेटे की सही उपचार न होने के कारण मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया है। पीड़ित पंकज के अनुसार उसके डेढ़ वर्ष के बेटे आशीष के सिर में कुछ दिन पहले एक फुंसी हो गई थी। इसका उपचार पिसावा के एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। कोई लाभ नहीं होने पर भट्ठे के मुंशी से उपचार के लिए रुपए मांगे तो उसने बच्चे को बाहर कहीं ना ले जाकर कस्बा में ही उपचार के लिए भेज दिया। सही उपचार न मिलने से सोमवार सुबह बेटे की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद शाम को पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दी। पीड़ित का आरोप है कि न पुलिस ने उसकी फरियाद सुनी और भट्टा संचालक ने। उसे धमकाया भी गया है।