फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बोबला रजबहा के पास एक मजदूर को सड़क पार करते वक्त एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मखदमपुर निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि दो अप्रैल को छोटा भाई हरेंद्र सिंह (34) मजदूरी करने गांव से सुबह पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह बोबला रजबहा के पुल से सड़क को पार कर रहा था, इसी दौरान नगला संतोषी की और से आ रहे बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोते हुए छोड़ा है। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें