फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 03 Sep 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी इदरीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार की दोपहर को वह रेलवे लाइन से गिट्टी हटाने का काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कलुवा व महरावल रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक मजदूर की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक से गिट्टी हटाने का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी इदरीश (40) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार की दोपहर को वह रेलवे लाइन से गिट्टी हटाने का काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार व अन्य मजदूरों ने उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां देर रात इदरीश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इदरीश ने आठ बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें