फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कोरी समाज ने थाना घेरा, महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, छह नामजद

Wed, 06 Dec 2023 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महंत योगेशनाथ की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दिसंबर को कोरी समाज ने थाना घेरा। महंत की पत्नी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मामले में जमकर हंगामा हुआ। एक महिला पुलिसकर्मी से भी अभद्रता हुई।
विज्ञापन
महिला सिपाही से बदतमीजी के बाद युवक को खींचकर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत योगेशनाथ की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दिसंबर को कोरी समाज के लोगों ने थाना सासनी गेट घेर लिया और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान महंत की पत्नी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे महिला पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्कामुक्की की गई। पुलिसकर्मियों के साथ भी खींचतान की गई। देर शाम तक धरना जारी था। 

विज्ञापन



सासनी गेट स्थित भीम वाटिका पर करीब दो महीने से कोरी समाज का धरना चल रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष थाना सासनीगेट पहुंचे। इनका आरोप था कि पुलिस ने रात में महंत की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इसी बीच महंत की पत्नी मुन्नी देवी ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश की, जिसे बचाने पहुंची एक महिला पुलिसकर्मी से एक युवक ने अभद्रता की।
विज्ञापन



 इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कराते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। शाम करीब पांच बजे प्रदर्शनकारी वापस धरना स्थल पर पहुंच गए। जहां देर शाम तक धरना जारी रहा। थाना सासनीगेट इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि थाने में प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसे महिला पुलिसकर्मी ने बचा लिया। महिला पुलिसकर्मी के साथ एक युवक ने अभद्रता की है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

शहर विधायक का पुतला फूंका, जमकर धक्कामुक्की की 

महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले युवक की गिरफ्तारी पर कोरी समाज ने आक्रोष फैल गया। इस दौरान समाज के लोगों ने शाम करीब चार बजे आगरा रोड पर शहर विधायक मुक्ता राजा का पुतला फूंका। बाद में सब धरना स्थल की ओर चले गए। इस मौके पर जगदीश माहौर, हरीश माहौर, राजेंद्र माहौर, हरिप्रसाद, भजन लाल, वीरेंद्र, चेतन बाबू, विनोद, महेश, सूर्या, गोपाल, दीपक, शिवा आदि मौजूद रहे। 



छह नामजदों व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश और महिला पुलिस से अभद्रता हाथापाई, धक्कामुक्की, मारपीट की कोशिश में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें छह नामजद व अन्य अज्ञात आरोपी हैं। सीओ प्रथम के अनुसार इस मामले में जगदीश सहित छह नामजद किए गए हैं। जिन पर महिला पुलिस कर्मी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि इनके द्वारा दूसरी महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया गया और जब बचाने की कोशिश की तो महिला सिपाही से अभद्रता, धक्का-मुक्की व मारपीट की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें