फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोर को बहलाकर 36200 रुपये ट्रांसफर कराए

Sun, 04 Aug 2024 04:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के मोहल्ला विनोबा नगर निवासी किशोर किंकुश बघेल पुत्र जितेंद्र कुमार से एक युवक ने बहलाकर खाते में 36200 रुपये ट्रांसफर करा लिए। किशोर ने इसकी लिखित शिकायत काेतवाली में की है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि उसके पिता की शांति दूरभाष केंद्र के नाम से मुरसान चौराहा पर दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर बैठा था। दोपहर के समय उसके पास एक युवक आया और उसने बातों में उलझाकर उसके खाते से कई बार में 36200 रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक का कहना था कि वह अभी उसे यह रुपये नकद दे देगा अथवा उसके खाते में ट्रांसफर कर देगा। शाम होने तक उसने ऐसा नहीं किया। शाम को आरोपी उसकी दुकान से जाने लगा तो किशोर ने मदद के लिए पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें