फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी एसडीएम को छोड़ना खैर थाना पुलिस को पड़ा भारी, बैठी जांच, एसएसपी ने मांगी जांच रिपोर्ट

Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस बात का संज्ञान लिया कि जब पहले दिन फर्जी एसडीएम बनकर आया युवक पकड़ा गया। उसी दिन अधिकारियों ने मुकदमे के निर्देश दे दिए थे और मीडिया को भी जानकारी दे दी थी। बावजूद इसके अगले दिन थाना पुलिस ने उसका बिना मुकदमा दर्ज किए शांति भंग में चालान किया। जब उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया तो वहां उसका रिमांड नहीं लिया गया और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की खैर तहसील के समाधान दिवस में चार दिन पहले फर्जी एसडीएम पकड़े जाने के मामले में थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने पहले तो अधिकारियों के निर्देश के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में देरी की और बाद में उसे नोटिस थमा कर थाने से ही छोड़ दिया। इसे लेकर एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस बात का संज्ञान लिया कि जब पहले दिन फर्जी एसडीएम बनकर आया युवक पकड़ा गया। उसी दिन अधिकारियों ने मुकदमे के निर्देश दे दिए थे और मीडिया को भी जानकारी दे दी थी। बावजूद इसके अगले दिन थाना पुलिस ने उसका बिना मुकदमा दर्ज किए शांति भंग में चालान किया। जब उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया तो वहां उसका रिमांड नहीं लिया गया और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।

इसके बाद मुकदमा तो पुलिस ने दर्ज कर लिया। मगर तीसरे दिन उसे जेल भेजने के बाद विवेचना में सहयोग करने का नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इस प्रकरण को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। पूरे मामले में एसपी देहात को जांच सौंपते हुए उनसे रिपोर्ट तलब की है। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें