सीबीएसई कलस्टर, 2023 खेल प्रतियोगिता में लगभग 400 स्कूलों ने भाग लिया था। जिसमें दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल खैर के कक्षा 9 के धौनी सिंह राजौर-100 मी. दौड़, कक्षा 9 से गुंजन, नेहा कुमारी, कक्षा 6 से उमेश चौधरी, कक्षा 10 से तनिष्का शर्मा, कक्षा 8 से ज्योति सभी 400 रिले दौड़ व कक्षा 12 से माधव लंबी कूद प्रतियोगिता में नेशनल एथलेटिक मीट के लिए चयनित हुए।
सीबीएसई कलस्टर चार खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खैर के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सात छात्र छात्राओं का चयन नेशनल एथलेटिक मीट के लिए हुआ है। चयनित छात्र छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित कर नेशनल खेलों के लिये छत्तीसगढ़ रवाना किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीएसई कलस्टर, 2023 खेल प्रतियोगिता श्याम बिहारी स्कूल एटा तथा बाबा कढेरा सिंह स्कूल मथुरा में किए गए थे, जिसमें लगभग 400 स्कूलों ने भाग लिया था। जिसमें दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल खैर के कई बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक हासिल किया था। साथ ही कक्षा 9 के धौनी सिंह राजौर-100 मी. दौड़, कक्षा 9 से गुंजन, नेहा कुमारी, कक्षा 6 से उमेश चौधरी, कक्षा 10 से तनिष्का शर्मा, कक्षा 8 से ज्योति सभी 400 रिले दौड़ व कक्षा 12 से माधव लंबी कूद प्रतियोगिता में नेशनल एथलेटिक मीट के लिए चयनित हुए।
इन सभी खिलाड़ियों को शुक्रवार को फिजिकल टीचर गिरीश चौधरी एवं भावना चौधरी (फीजिकल कोच) के संरक्षण में छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। नेशनल एथलेटिक खेल एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर छत्तीसगढ़ में पांच से सात नवंबर तक प्रतियोगिता होगी। जिसमें लगभग 750 स्कूल भाग ले रहे हैं। नेशनल खेल में भेजे जाने से पूर्व स्कूल के प्रबंधकगण राजेश गोयल, अजय अग्रवाल, स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी शर्मा, सचिव अंजू गोयल ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।