फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौडि़यागंज के युवक की प्रतापगढ़ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कौडि़यागंज निवासी एक युवक की सड़क हादसे में प्रतापगढ़ में बुधवार की रात मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य रवाना हो गए।
विज्ञापन

कौडि़यागंज निवासी जहीर खान ने बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय शादाब पुत्र लियाकत अली पुरानी कार खरीदने व बेचने का काम करता है। दो दिन पूर्व वह किसी काम से प्रतापगढ़ गया था। बुधवार की रात को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में चिलबिला पुलिस चौकी के निकट रात आठ बजे सड़क किनारे खड़े शादाब को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें