फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्योरा मांगने पर कश्मीरी छात्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की जानकारी मांगे जाने से छात्रों में गुस्सा बढ़ रहा है। असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक फैसल वारिस ने जानकारी देने के लिए आदेश जारी किया था। इसके बाद अलीगढ़ से जम्मू एंड कश्मीर तक इंतजामिया के खिलाफ आक्रोश पनप गया। पत्र विस्फोट के बीच जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुयामी ने कहा कि बार-बार एएमयू इंतजामिया ऐसे कदम उठा लेती है, जो कश्मीरी छात्रों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शायद स्थानीय पुलिस प्रशासन कश्मीर को देश का हिस्सा नहीं मान रहा, तभी कश्मीरी छात्रों का ब्योरा मांगा जा रहा है। बुधवार को नासिर ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि एएमयू में केवल कश्मीरी छात्र नहीं पढ़ते, बल्कि पश्चिम बंगाल, मणिपुर सहित अन्य प्रांतों के भी विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन सिर्फ कश्मीरी छात्रों की जानकारी मांगी जा रही है। यह एक सोची समझी साजिश है। इसकी शिकायत गृहमंत्री सहित सक्षम जनप्रतिनिधियों से की है। नासिर ने कहा कि इस तरह के बार-बार फरमान से कश्मीरी विद्यार्थियों में बेचैनी है। वह सही तरीके से पढ़ नहीं पा रहे हैं।
तीन दिन में वापस आदेश
असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक फैसल वारिस ने कश्मीरी छात्रों के बारे जानकारी एकत्र करने के लिए जो आदेश जारी किया था, उस आदेश को हंगामे के बाद तीन दिन में वापस ले लिया गया। जब से यह पत्र जारी हुआ है, तब से कश्मीरी छात्रों में एक तरह की बेचैनी देखी जा रही थी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि आदेश को वापस ले लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने पूर्वोत्तर, कश्मीरी और विदेशी छात्रों के बारे में जानकारी मांगी है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें