फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अज्ञात वाहन ने कांवड़िये को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Mon, 08 Aug 2022 08:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रनवीर सिंह (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल रनवीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कांवड़िए की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव भूडरी निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के वीरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, रनवीर सिंह, राजू सिंह, राहुल, पिंटू व रिंकू के साथ रामघाट से कांवड़ लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांवड़ लेकर चल रहे रनवीर सिंह (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल रनवीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें