फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: बारिश के बीच जन्में कन्हाई, नंद के घर गूंजी बधाई

Fri, 08 Sep 2023 01:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारिश के चलते मंदिरों एवं घरों में की गई सजावट कुछ फीकी हो गई, लेकिन खुशियां कम नहीं हुईं। बारिश से कई स्थानों पर हुए जलभराव के चलते श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। 
विज्ञापन
रात 12 बजते ही कान्हा के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा के जन्मदिन पर इंद्रदेव खूब बरसे। देर रात हुई बारिश ने कृष्ण जन्म के समय की याद दिला दी। इससे गर्मी एवं उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश के चलते मंदिरों एवं घरों में की गई सजावट कुछ फीकी हो गई, लेकिन खुशियां कम नहीं हुईं। बारिश से कई स्थानों पर हुए जलभराव के चलते श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। 

विज्ञापन




दोपहर में रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के बाहर गर्मी और उमस के कारण एक बुजुर्ग गश खाकर गिर गए। जिससे उसके सिर में चोट आई। वह पास के ही एक हेयर सैलून में काम करते हैं। दोपहर बाद गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। देर शाम तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। मौसम विभाग की मानें तो 9 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें