फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट्टारी में फसल बर्बादी के सदमे से गई बुजुर्ग की जान

Tue, 15 Mar 2016 02:40 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
किसान
विज्ञापन
 टप्पल व जट्टारी क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को अचानक आंधी, बारिश और ओले पड़ने से नष्ट हुई फसल को देख एक बुजुर्ग किसान की रविवार को सदमे से मौत हो गई। एसडीएम ने घटना की जांच कराने की बात कही है।  
विज्ञापन

जट्टारी क्षेत्र के गांव बलुआपुर निवासी रामप्रसाद (63) पुत्र शिवलाल गांव में खेती करते थे। उनके चार पुत्र हैं। पूरा परिवार खेती पर निर्भर है। आंधी, बारिश के बाद रविवार शाम रामप्रसाद अपने खेतों का जायजा लेने गए थे। बेमौसम बारिश, आंधी में बर्बाद हुई छह बीघा सरसों की फसल को देखकर वह विचलित हो उठे। घर वालों का कहना है कि खेत से लौटने के बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई।
इस पर परिजन इलाज के लिए उन्हें जट्टारी के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन उपचार के बाद भी बुजुर्ग किसान की हालत नहीं सुधर सकी। रविवार की रात करीब नौ बजे उन्हाेंने दम तोड़ दिया। बतादें कि रामप्रसाद के 12 बीघा खेत में लगी जौ व गेंहू की और फसल प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह बर्बाद हो गई। सुबह परिजनों ने बुजुर्ग किसान का बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया। एसडीएम खैर विमल कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है, फिर भी ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें