फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के नामित नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक गोशाला, पशुपालन विभाग डॉ. एके प्रसाद ने मंडल के चारों जिलों में बनाए गए गोवंश आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

डॉ. प्रसाद ने पहले दिन हाथरस दूसरे दिन एटा एवं तीसरे दिन अलीगढ़ की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण अंचल में स्थापित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कमियों को दूर कराने के लिए विभिन्न विभागों से समवन्य स्थापित करने के निर्देश दिए। गोशाला भ्रमण के उपरांत डॉ. प्रसाद ने अपर निदेशक मंडल अलीगढ़ डॉ. राजेश कुमार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह के साथ पशु चिकित्साधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पशुओं को गलघोंटू का टीकाकरण 30 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। गायों को खिलाए जाने वाले हरे चारे एवं अन्य भोजन को पूरी सतर्कता के साथ खिलाए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें