फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को ले गई जम्मू पुलिस, परीक्षा देकर निकलते समय किया गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2022 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि चंडौस क्षेत्र का जितेंद्र राघव डीएस कॉलेज का विधि छात्र है। वह जम्मू-कश्मीर के सांबा जनपद के थाना बारी ब्राह्मणा में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित आरोपी है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के आरोप में डीएस कॉलेज के एक विधि छात्र को परीक्षा देकर निकलते समय गिरफ्तार किया गया है। उस पर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक सैन्यकर्मी की किशोरी बेटी संग होटल में दुष्कर्म करने का आरोप है। उसे जम्मू पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पीड़ित किशोरी व उसका परिवार आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस के साथ यहां आया था।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यहां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि चंडौस क्षेत्र का जितेंद्र राघव डीएस कॉलेज का विधि छात्र है। वह जम्मू-कश्मीर के सांबा जनपद के थाना बारी ब्राह्मणा में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित आरोपी है।

इस पर गांधीपार्क पुलिस के साथ यह टीम पीड़ित किशोरी व उसके परिजन संग डीएस कॉलेज पहुंची। जहां परीक्षा देकर निकलते ही जितेंद्र राघव को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई। पुलिस ने बताया कि सैन्यकर्मी की किशोरी बेटी से जितेंद्र का संपर्क इंस्टाग्राम पर हुआ। इसके बाद दोस्ती व शादी के बहाने दो जून को वह उससे मिलने सांबा पहुंचा। वहां होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जितेंद्र गायब हो गया।
विज्ञापन


इस मामले में किशोरी ने परिवार को बताया और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्टाग्राम की जांच में उसकी पहचान व पता सामने आया। उसी क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें