महानगर के दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में बदलते मौसम के कारण दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सालय में बुखार, खांसी, सर्दी, पेट दर्द, सिर दर्द, व कुत्ते काटे के मरीजों के लगभग 1150-1200 पर्चे बनाए गए हैं। जिनमें 350-400 पर्चें दाद, खाज, खुजली वाले मरीजों के शामिल हैं। डॉक्टर कोमल चर्म रोग विशेषज्ञ के अनुसार आमतौर पर जुलाई से अगस्त महीनों में गर्मी के कारण खुजली अपनी शीर्ष स्तर पर होती थी, तो वहीं अब तक बारिश होने के कारण मरीजों की वृद्धि में कमी होने का नाम नहीं ले रही।
पिछले भी हफ्ते चर्म के लगभग 122 मरीज चिकित्सालय में दवा लेने आए थे। लगातार होने वाले बारिश में भीग जाने के कारण से चमड़ी पर रेशेज होेने लगते हैं जिस कारण चमड़ी खुजलाने लगती है। एक महीने से दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या लगभग 2500 थी। डॉक्टर जाहिद इफ्तेहार चर्म रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इन दिनों दाद वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। लोग ज्यादातर पिज्जा, बर्गर, मोमोज, चाउमीन जैसे फॉस्टफूड खाने लगे है जोकि मैंदा (स्टार्च) द्वारा निर्मित किए जाते हैं जिसका पेट में पचाव समय से नहीं हो पाता है जिस कारण से लोगों को यह बीमारी हो जाती है। संवाद