फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 10 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम पल -पल अपने रंग दिखा रहा है। सुबह होते ही धूप परेशान कर रही है। दोपहर में तापमान अधिक होने पर सड़कों एवं बाजारों में लोगों का आना जाना कम हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन



10 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ ही स्थानीय स्तर पर छुटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 रहा। उधर, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी एवं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए फसलों की कटाई एवं मढ़ाई करें, ताकि बारिश आदि में फसलों को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें