रबी सीजन में किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं खाद उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर उर्वरक उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। इस दौरान 21 नमूने भरने के साथ छह दुकानों पर ई-पॉश मशीन का सही तरह से उपयोग न मिलने पर दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिले में 4,20,000 बैग यूरिया एवं 2,30,000 हजार बैग डीएपी और अन्य फास्फेटिक उपलब्ध है।
रबी सीजन में किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं खाद उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर उर्वरक उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में जिले भर में खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्धता की जांच की गई। इस दौरान 21 नमूने भरने के साथ छह दुकानों पर ई-पॉश मशीन का सही तरह से उपयोग न मिलने पर दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बुधवार को हरदुआगंज, अतरौली आदि क्षेत्र के उर्वरक-बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। हरियाणा ट्रेडर्स हरदुआगंज, विकास मित्तल खाद-बीज, कीटनाशक केंद्र हरदुआगंज, आपका कृषि सेवा केंद्र नरौना 12 नंबर, आशीष कृषि सेवा केंद्र, शिव शक्ति एग्रीकल्चर स्टोर, रामरतन रामप्रकाश अतरौली आदि की दुकानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं। जिले में 4,20,000 बैग यूरिया एवं 2,30,000 हजार बैग डीएपी और अन्य फास्फेटिक उपलब्ध है। बताया कि मैसर्स महेश्वरी खाद भंडार अतरौली, चौधरी ट्रेडर्स गभाना, मां गायत्री सीड्स एंड फर्टीलाइजर्स कोल, सतगुरु इंटरप्राइजेस अतरौली, कृष्णा- किसान सेवा केंद्र बरौली, जय दुर्गा खाद भंडार के लाइसेंस को अनियमितता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।