जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को इकरा पब्लिक स्कूल की तरफ से मास्क सौंपते संस्था सचिव प्रो. अमानुल्लाह खान व प्रबंधक प्रो. अदीब आलम।
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। समाजसेवा के क्रम में इकरा पब्लिक स्कूल ने भी अपने हाथ बढ़ाए हैं। इकरा पब्लिक स्कूल की तरफ से डीएम को दस हजार मास्क सौंपे गए हैं। अब यह मास्क प्रशासन जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य कर्मियों या जरूरतमंदों को बांट सकता है। प्रधानाचार्य लुबना खालिक ने बताया कि आपातकाल में कई समाजसेवी संगठन, समाजसेवी व्यक्ति मदद कर रहे हैं। ऐसे में अपना स्कूल कैसे पीछे रह सकता है। इसीलिये मास्क दिये है। जरूरत पड़ने पर स्कूल आगे भी मदद के लिए खड़ा रहेगा। संस्था के सचिव प्रोफेसर अमानुल्लाह खान एवं प्रबंधक प्रोफेसर अदीब आलम खान ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को यह दस हजार फेस मास्क सौंपे हैं। उनके सहयोग पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने उनकी सराहना की। सचिव प्रो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क बहुत जरूरी होता है। हम नही जानते कि इन मास्क का असली हकदार कौन है। ऐसे में जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दे दी है कि जहां भी जरूरत हो। यह मास्क बांट दिए जाएं। जरूरत पड़ने पर आगे भी अन्य मदद भी हम करते रहेंगे।