फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 190 ग्राम पंचायतों में काम जारी रखेगी आयन एक्सेज इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल, हर घर नल योजना में काम कर रही मुंबई की आयन एक्सेज इंडिया लिमिटेड जिले की 190 ग्राम पंचायतों में काम जारी रखेगी। अनुबंध के हिसाब से इसे निर्धारित समय में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक प्रत्येक राजस्व गांव के हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की गई है । इसका मकसद हर घर तक जल पहुंचाना है। पिछले दिनों इस योजना में अलीगढ़ को शामिल किया गया था। शासन स्तर से इस योजना की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई थी।
पहले चरण में जिले के कुल 1138 गांव में से 384 गांव का चयन किया गया था। सरकार इस योजना में एक गांव से औसतन डेढ़ से ढाई करोड़ तक की धनराशि खर्च कर रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ओमवीर दीक्षित ने बताया कि आयन एक्सेज इंडिया को पहले 402 ग्राम पंचायतों में काम करने का जिम्मा मिला था।
विज्ञापन

काम की अधिकता के चलते कंपनी निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं कर पा रही थी। इसको देखते हुए अतिरिक्त बोझ के चलते कंपनी से 212 गांवों का काम हटा लिया गया है। अब 190 ग्राम पंचायतों में ही कंपनी काम पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि शासन से निर्धारित शर्तों के हिसाब से ही कंपनी और ठेकदारों को भुगतान होगा।
हालांकि कंपनी पांच साल तक योजना में कोई नया टेंडर भी नहीं डाल सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल तीन कंपनियां पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही हैं। पिछले दिनों डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी समीक्षा बैठक में कंपनी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई थी। इसकी पूरी रिपोर्ट भी शासन स्तर में भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें