फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में नहीं बना अंतर्राष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी का जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दफ्तर की कारगुजारियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ताजा मामले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टीटी खिलाड़ी का छह माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र न बनने का है। मामले में अब पीड़ित खिलाड़ी ने पीएमओ व सीएम कार्यालय में ट्विटर व पत्र के जरिये शिकायत की है। हालांकि ट्विट के बाद नगर निगम अधिकारी हरकत में आए हैं। मगर उसके दस्तावेज खोने की दलील देकर फिर से आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कृष्णा टोला सासनी गेट का ओजस्वी देव एएमयू छात्र है और टीटी खिलाड़ी है। राष्ट्रीय स्तर पर कोलकाता व यूपी में खेलने के साथ-साथ वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंडोनेशिया व नेपाल में भी खेल चुका है। कुछ समय पहले उसे जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत हुई तो उसने नगर निगम में संबंधित ऑपरेटर को दस्तावेज दिए। इस पर कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन किया जाए। जिन पर रिपोर्ट लगते ही प्रमाण पत्र बन जाएगा। जब छह माह तक यह प्रमाण पत्र नहीं बना तो नगर आयुक्त तक से शिकायत की गई। इसके बाद नगर विकास विभाग, मुख्यमंत्री व पीएमओ में ट्विटर व पत्र के जरिये शिकायत की गई। इस पर उसे जवाब दिया गया है कि उसके दस्तावेज खो गए हैं। फिर से आवेदन किया जाए। इधर, इस मामले में मामला देख रहे टीएस राजेश गुप्ता ने उसे बताया गया है कि अब फिर से आवेदन करना होगा। तभी प्रमाण पत्र बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें