कस्बे में रामलीला ग्राउंड के पास निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर में प्राकट्योत्सव व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए संत अमर दास, श्रीकृष्ण शास्त्री, रामजी महाराज एवं राजेंद्र दास ने उपस्थित समाजजनों को अपने प्रवचनों से लाभान्वित किया। वृंदावन से आए 11 विद्वानों और 21 बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समाज के मार्गदर्शन और कल्याण का कार्य करता है। मंदिर में चार क्विंटल से अधिक प्रतिमा दिनेश चंद बाबूजी के सौजन्य से स्थापित कराई गई। इस दौरान मेला अध्यक्ष बौहरे अनिल गौतम, विवेक वशिष्ठ, दीपक शर्मा, अनु आजाद आदि मौजूद रहे। संवाद