इस दौरान सौरभ चौधरी का बीपी बढ़ गया और वे बेहोश हो गए। सौरभ के अनुसार वे सुबह से 25 जनवरी के नवमतदाता जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे। चूंकि जिले में उन्हें संयोजक बनाया गया है तो उस समय भी फोन पर संगठन के पदाधिकारियों से कॉल पर व्यस्त थे। सुबह से खाना भी नहीं खाया था। इसके चलते इस घटनाक्रम के बाद उनका बीपी बढ़ गया। इधर, उनके बेहोश होने पर एंबुलेंस से डॉक्टर बुलाए गए और वहां उपचार कराया गया।
पुलिस से धक्का-मुक्की, व्यापारी पुत्र के थप्पड़ जड़ा
जाम व हंगामे के दौरान युवा भाजपाइयों का पारा सातवें आसमान पर था। पहले तो उन्होंने बाइकों को चारों ओर लगाकर जाम लगाया। इस दौरान एक नए सीओ उन्हें समझाने लगे तो उन्हें वापस कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की तक कर दी। इसी बीच एक व्यापारी नेता का पुत्र वहां आया और जाम से निकलने लगा तो उसके किसी ने थप्पड़ तक जड़ दिया। जिससे स्थानीय लोग विरोध में आए। मगर बाद में बात को संभाला गया।
युवा भाजपाइयों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच की जा रही है। फौरी तौर पर दरोगा को चौकी से हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी दिखवाए जा रहे हैं।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
ये मौजूद रहे
भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, संजय शर्मा, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, जय यादव, बल्देव चौधरी, तनिष्क प्रताप सिंह, दीपक शर्मा आजाद, हर्षद हिंदू, सुमित ठाकुर, अर्जुन सिंह भोलू, लोकेश नागर, कुलदीप ठाकुर, रोहित वाष्र्णेय, अमित चौधरी, अविनाश अग्रवाल, राजीव रज्जी, ललतेश लोधी, आकाश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।