गांव राजमऊ में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव राजमऊ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को कानूनों की जानकारी दी।
शिविर सचिव एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृति सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसमें पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग चयन पर रोक, गिरते बाल लिंगानुपात तथा नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पीएलबी नरेंद्र कुमार ने लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, दहेज निषेध, बाल श्रम कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। वहीं पीएलबी नीतू राजपूत ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस दौरान हेमलता, नीलम, सरिता, निर्मला, कुंती, रामकुमार, श्वेता, पूजा आदि मौजूद रहे।