फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर हॉकी : केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा व आगरा कॉलेज की टीम बनीं चैंपियन

विज्ञापन
इंडोर हॉकी चैंपियनशिप टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के खेल मैदान पर डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध अंतर महाविद्यालय इंडोर हॉकी (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता में केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा व आगरा कॉलेज आगरा की टीम विजेता बनीं। मंगलवार को महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय को 12-1 गोल से हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा कॉलेज आगरा ने डीएस कॉलेज अलीगढ़ को 2-1 गोल से शिकस्त देकर खिताब जीता। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने ट्रॉफी प्रदान की। प्राक्टर डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से स्पर्धा की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अंजुल सिंह, डॉ. विशाल यादव, डॉ. जितेंद्र शर्मा, खेल विभाग के प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. रणवीर सिंह, प्रदीप पाराशर, राजेश प्रकाश गुप्ता, गजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें