पारस गौड़ जर्मनी के म्यूनिख शहर में
- फोटो : AMAR UJALA
जर्मनी में फंसे पारस बोले थैंक्यू अमर उजाला, भेजा एक वीडियो संदेश
लॉक डाउन के दौरान विदेश में फंसे भारतीयों के लिए अमर उजाला डॉट कॉम तसल्ली का बड़ा जरिया बन रहा है। अलीगढ़ की आईटीआई रोड पर रहने वाले पारस गौड़ जर्मनी के म्यूनिख शहर में इस समय फंसे हुए हैं। अमर उजाला में उनके और जर्मनी के भारतीय समुदाय के लोगों के संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने अमर उजाला के माध्यम से इसको पढ़ा और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के अन्य लोगों में शेयर किया। अपने बारे में विवरण जानकर उन्होंने अमर उजाला को शुक्रिया कहा।
सभी भारतीयों से किया कोरोना से बचने का आह्वान
पारस गौड़ ने वहां से भेजें एक वीडियो संदेश में कोरोना के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारत के मुकाबले जर्मनी की स्थिति काफी गंभीर है। वहां रहने वाला भारतीय समुदाय अमर उजाला के माध्यम से भारत के संबंध में पल-पल की जानकारी ले रहा है। पारस म्यूनिख की टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं।