नववर्ष के मौके पर आरएसएस की ओर से नुमाइश के कोहिनूर मंच पर मेले का आयोजन किया गया। आरएसएस के पश्चिमी क्षेत्र के प्रचार प्रमुख पदम, विभाग संघचालक राजकुमार, उद्यमी संजीव अग्रवाल और कमलकांत ने दीप प्रजवलित इसका शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता पदम ने कहा कि देश में प्रतिदिन तीज त्योहार हैं, लेकिन नववर्ष महत्वपूर्ण है। सभी लोग तीज त्योहार और शादी-ब्याह आदि हिंदू तिथियों से मनाते हैं। यह गौरव का विषय है कि हमारा धर्म दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। देश ने अमृत महोत्सव मनाया और हम अमृतकाल मना रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी।
शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती और उमेश राघव ने इन बच्चों को सम्मानित किया। मेले में आए सभी दर्शकों ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती कर वंदेमातरम के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन अनूप गुप्ता, अतुल, राज नारायण सिंह, संदीप अग्रवाल, अतुल राजा और सुधीर शर्मा आदि के विशेष सहयोग से हुआ।