फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मुलायम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Oct 2022 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बारे में अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद सपा नेताओं में रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे आक्रोशित सपा नताओं ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सपा के जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। लोग जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी दौरान युवक ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। सोलंकी का कहना है कि ऐसी टिप्पणी से आम जनता की भावनाएं आहत हुई है। इससे अराजकता पैदा हो सकती है।

इसको लेकर महेंद्र सिंह सोलंकी, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, हरवीर सिंह तोमर आदि ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें