फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश से बढ़ी ठंड, हुआ जलभराव, सड़क पर पड़ी हुई सिल्ट बनी परेशानी का सबब

Tue, 02 May 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सड़क पर पड़ी हुई सिल्ट, बारिश के कारण बह रही है। मजबूरन पैदल लोगों को उससे होकर गुजरना पड़ा। वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।
 
विज्ञापन
कुंवर नगर कॉलोनी मं बारिश में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में मंगलवार को भी मौसम ठंडा रहा। देर रात से सुबह तक हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पड़ी हुई सिल्ट, बारिश के कारण बह रही है। मजबूरन पैदल लोगों को उससे होकर गुजरना पड़ा। वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। हवा की रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटा की रही। तेज हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया। देर रात बारिश शुरू हो गई। जो मंगलवार सुबह तक चलती रही। दोपहर में हल्की धूप निकलने से मौसम साफ हुआ। शाम होते होते आसमान में बादल फिर से छा गए। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी बारिश पड़ने की संभावना है।

 बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बिजली गुल
शहर में नगर निगम द्वारा सड़क पर सिल्ट डाल रखी है। बारिश के कारण शहर के इलाकों में जलभराव हो गया और खुले में पड़ी सिल्ट बह कर रोड पर आ गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के नौरंगाबाद, छावनी, सुरेंद्र नगर, बेगमबाग, रावण टीला, सुदामापुरी देहलीगेट, सासनी गेट इलाके में कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं मामू भांजा, मानिक चौक, अचल, रेलवे रोड, बारहद्वारी, देहलीगेट, भुजपुरा सहित कई स्थानों की बिजली घंटों गुल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें