Aligarh News: सिटी में आज
Thu, 27 Nov 2025 02:19 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 27 नवंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
- सासनी गेट : महेश्वरी इंटर कॉलेज के मैदान पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब द्वारा टी-11 ब्लास्ट टूर्नामेंट का मैच सुबह 8 बजे।
- एएमयू : पवेलियन ग्राउंड पर नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सुबह 9.30 बजे।
- एएमयू : अंतरराष्ट्रीय उर्दू पुस्तक मेला सीजीसी सेंटर में सुबह 10 बजे से।
- धीरज पैलेस : धर्मेंद्र के निधन पर गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित धीरज पैलेस सिटी क्लब में श्रद्धांजलि सभा दोपहर 3.30 बजे।
- एएमयू : फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की ओर से यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्नीक में सेमिनार का आयोजन सुबह 10 बजे।
- आईटीआई रोड : शिक्षक नगर में शिव महापुराण कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे।
- पंचशील कॉलोनी : तनाव मुक्त परीक्षा के संबंध में अमर उजाला द्वारा पंचशील कॉलोनी स्थित आईआईएमटी में कार्यशाला सुबह 11 बजे।