फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को पेड़ से बांधकर लाठी-सरिया से लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव फोजुआका में मंगलवार को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों और सरिये से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता दीपचंद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व एक कार्यक्रम में नाचने को लेकर उनके पुत्र सोनू का दिनेश पुत्र जयशंकर से झगड़ा हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। तभी से दिनेश और उसके परिजन सोनू से दुश्मनी मानते हैं। मंगलवार की दोपहर सोनू परचून की दुकान से सामान लेकर घर वापस आ रहा था। उसी समय दिनेश, ब्रजमोहन, भीमसेन, कपिल, संजय, विपिन ने उसको पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। दिनेश और भीमसेन ने जान से मारने की नीयत से सोनू पर सरिया और ईंटों से भी प्रहार किया। आसपास को लोगों ने उसे बचाया। पिटाई के बाद सोनू बेहोश हो गया। इस मामले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी परमिंदर ने बताया कि पीड़ित सोनू की भाभी प्रीति देवी ने तहरीर दी थी। एक आरोपी दिनेश पुत्र जयशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें