यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 व 16 जुलाई को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में होंगी।
डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि वर्ष 2024 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृहविज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर, कृषि भौतिक व जलवायु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। डीआईओएस ने कहा कि 20 जुलाई को डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा सुबह 8 बजे से सुबह 11:15 तक होगी। इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।