इग्नू के जनवरी-2023 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले, स्नातकोत्तर व स्नातक में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी है।
इग्नू के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहम्मद सफदरे आजम ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया से दाखिला और पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।