कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं तो राशन नहीं के नाम पर बिना किसी सरकारी आदेश के राशन डीलर मनमानी कर लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चिलकौरा के डीलर महिपाल सिंह ने वैक्सीन न लगवाने वालों को राशन देने से मना कर दिया है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।