शहर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर व लिखाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने एक्शन टीम का गठन किया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम का प्रयास प्रमुख सड़कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का है। बैनर, पोस्टर, पंपलेट आदि दीवार पर लगाकर गंदा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नगर निगम की सुसंगत धाराओं में जुर्माना एवं एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह के नेतृत्व में एक्शन टीम बनाई गई है, जो शहर की दीवारों को गंदा करने वालों पर कार्रवाई करेगी। ब्यूरो