अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राकेश लोधी ने कहा कि प्रधानों ने बड़ी मेहनत से गांवों में पक्की सड़कें बनवाई थी। जिसे पाइप लाइन डालते समय खोद दिया गया। अब सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। गांवों में सड़कों की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत के खाते में रकम जमा कराई जाए।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बैठक जमालगढ़ी स्थित कुंज बिहारी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय महासचिव राकेश लोधी ने कहा कि प्रधानों ने बड़ी मेहनत से गांवों में पक्की सड़कें बनवाई थी। जिसे पाइप लाइन डालते समय खोद दिया गया। अब सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन
जिन गांवों में पाइप डाली जा रही है उन गांवों में सड़कों की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत के खाते में रकम जमा कराई जाए। प्रधानों के हित व हक के लिए पंचायत परिषद सदैव आवाज उठाती रहेगी। प्रधान बंटी लोधी को अतरौली ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।