फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों पर पाबंदी लगेगी तो घर-घर होगा मदरसा : जमीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने योगी सरकार को मदरसों को लेकर खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर मदरसों पर पाबंदी लगेगी तो घर-घर मदरसा होगा। जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में 103 अवैध मदरसे मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

जमीर उल्लाह खान ने कहा कि मदरसों को कुरान पढ़ाने के लिए खोला जाता है और यहां बच्चे पढ़ते रहेंगे। 100 को छोड़िए एक हजार मदरसे अवैध हो सकते हैं। कुरान न रुका है और न ही रुकेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि योगी सरकार जितनी अड़चनें पैदा करेगी, उतने ही लोग अपने बच्चों को कुरान पढ़ाएंगे। जिस शिया, सुन्नी को मौलवी, जो बरसों से एक नहीं कर पाए, उसे भाजपा ने कर दिया है।
जमीर उल्लाह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों को मूर्ख बनाया जा रहा है, जिस दिन हिंदुओं को पता चल जाएगा कि उन्हें मूर्ख बनाया जा रहा है, उस दिन भाजपा शहर, प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर हो जाएगी। मदरसों की दीवार तोड़ने से इस्लाम को खतरा नहीं है, बल्कि वो मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें