फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौकरी नहीं मिली तो बनाने लगे रील्स, मंहगे शौक के लिए करने लगे चोरी व लूट, दो दोस्त गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोई नौकरी या अच्छा काम नहीं मिल सका। मगर सोशल मीडिया पर रील्स देख महंगे शौक पल गए और खुद भी रील्स बनाने लगे। इन खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी व लूट शुरू कर दी। उससे होने वाली आय से बाइक, घड़ी व मोबाइल जैसे शौक पूरे करने लगे।
विज्ञापन
पकड़े गए दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे शौक के लिए युवा अपराध की राह पकड़ ले रहे हैं। ऐसा ही एक खुलासा सासनी गेट पुलिस ने दो युवा अपराधियों को गिरफ्तार कर किया है। दोनों ने स्वीकारा कि जब उन्हें नौकरी नहीं मिली और सोशल मीडिया की रील्स देख उन्हें महंगे शौक पड़ गए तो उन्हें पूरा करने के लिए चोरी शुरू कर दी। उनके पास से तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय के अनुसार सासनी गेट पुलिस ने सराय बली के राहुल चंदेल उर्फ चाप व सराय हरनारायण के नेत्रपाल को 35 नंबर स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट के तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। दोनों ने स्वीकारा कि वे बचपन के साथी हैं। आठ तक पढ़ाई के बाद उनका पढऩे में मन नहीं लगा। फिर उन्हें कोई नौकरी या अच्छा काम नहीं मिल सका। 

मगर सोशल मीडिया पर रील्स देख महंगे शौक पल गए और खुद भी रील्स बनाने लगे। इन खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी व लूट शुरू कर दी। उससे होने वाली आय से बाइक, घड़ी व मोबाइल जैसे शौक पूरे करने लगे। पिछले में उन्होंने दो चोरी व एक लूट की घटना स्वीकारी है। तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें