फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंद्र विक्रम सिंह का गाजियाबाद स्थानांतरण, विशाख जी अय्यर बने अलीगढ़ के नए डीएम

Tue, 30 Jan 2024 01:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शासन ने कानपुर में तैनात रहे 2011 बैच के आईएएस विशाख जी अय्यर को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया है। वह मूलतः केरल के इडुक्की के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है। वह वाराणसी और फर्रुखाबाद, मेरठ में सीडीओ के पद पर और चित्रकूट, हमीरपुर व कानपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। आईएएस विशाख जी अय्यर की पत्नी अपूर्वा दुबे फतेहपुर की जिलाधिकारी हैं।
विज्ञापन
नवागत अलीगढ़ डीएम विशाख जी अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने देर रात कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का डीएम बनाया है । जबकि उनके स्थान पर कानपुर से 2011 बैच के इस विशाख जी अय्यर को अलीगढ़ का नया डीएम बनाया गया है । डीएम इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ में करीब 19 महीने तक तैनात रहे। 
विज्ञापन


संभावना है कि नए डीएम 31 जनवरी को अलीगढ़ आकर कार्य भार ग्रहण कर सकते हैं। फरवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। एक फरवरी से अलीगढ़ की प्रसिद्ध राजकीय औद्योगिक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होना है।  इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद जैसे बड़े और महत्वपूर्ण जिले की कमान सौंपी गई है। 

2011 बैच के आईएएस हैं विशाख जी अय्यर अलीगढ़ के नए डीएम
शासन ने कानपुर में तैनात रहे 2011 बैच के आईएएस विशाख जी अय्यर को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया है। वह मूलतः केरल के इडुक्की के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है। वह वाराणसी और फर्रुखाबाद, मेरठ में सीडीओ के पद पर और चित्रकूट, हमीरपुर व कानपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। आईएएस विशाख जी अय्यर की पत्नी अपूर्वा दुबे फतेहपुर की जिलाधिकारी हैं।
विज्ञापन


विशाख जी का सफर
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट                  गाजीपुर    
मुख्य विकास अधिकारी         वाराणसी    
मुख्य विकास अधिकारी         मेरठ    
डीएम                                हमीरपुर    
डीएम                                 भदोही    
डीएम                                 चित्रकूट    
विशेष सचिव                       मुख्यमंत्री
विशेष सचिव                       नागरिक उड्डयन एवं निदेशक, नागरिक उड्डयन लखनऊ    
डीएम                                 कानपुर नगर    
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें