फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक एवं दो लाख रुपये की मांग नहीं हुई पूरी, तो शौहर ने बोला तीन तलाक

Sun, 19 Feb 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की महिला ने शौहर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक बोल देने एवं मारपीट करते हुए घर से निकाल देने का भी आरोप है। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार उसका निकाह 12 अगस्त 2020 को क्षेत्र के ही आरिफ के साथ हुआ था। इसमें मायके पक्ष की ओर से हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, मगर ससुरालीजन इससे कतई संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में बाइक एवं दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर आए दिन मारपीट एवं उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि उसे भूखा-प्यासा भी रखते थे। महिला पर नौ माह की एक बेटी भी है।

पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई 2022 की रात को जब वह घर में अकेली थी। तभी उसका देवर आ धमका और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार पर शौहर और घर के अन्य परिजन आ गए। आरोप है कि देवर की बजाए उसे ही उल्टा डांटा- फटकारा गया। पिता को फोन कर जानकारी दी, तो वे ससुराल में आकर उसे अपने साथ मायके ले गए। 12 जुलाई 2022 को शौहर आरिफ, देवर, ससुर आदि वहां आए और उसके व पिता के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दरवाजे पर खड़े होकर शौहर आरिफ ने उसे तीन तलाक बोल दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। क्वार्सी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरिफ, जब्बार, अफजाल, राजा समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें