थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में 30 दिसंबर की सुबह अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कत्ल करने वाले औजार को भी बरामद किया है।
गाजीपुर निवासी नीरज ने 30 दिसंबर सुबह अपनी पत्नी गीता देवी की हत्या कर दी थी। इसके बाद बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। बरला पुलिस ने आरोपी नीरज को 31 दिसंबर को खैर कस्बे के मोहल्ला मालीपुरा से दबोच लिया।
नल के उस हत्थे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया जिसका प्रहार कर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पति नीरज ने बताया कि पत्नी गीता को अवैध संबंधों के शक में नल के हत्थे से प्रहार कर जान से मार दिया था।