कुछ दिन पहले ही इस रजबहा की सिंचाई हुई थी। अचानक पटरी कटने से खेतों में पानी भरने लगा। इस पर किसानों ने कटाव को रोकने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण पटरी के कटे हुए स्थान पर मिट्टी आदि रुक ही नहीं पा रही थी।
20 जुलाई की सुबह गांव मूसेपुर में रजबहा की पटरी कट गई। इससे सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और कटी पटरी को बंद करने काम जारी था।
विज्ञापन
लोधा निवासी बंटी शर्मा, राहुल, सियाराम व राजेश आदि के अनुसार धान, बाजरा, मक्का व ज्वार सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही इस रजबहा की सिंचाई हुई थी। अचानक पटरी कटने से खेतों में पानी भरने लगा। इस पर किसानों ने कटाव को रोकने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण पटरी के कटे हुए स्थान पर मिट्टी आदि रुक ही नहीं पा रही थी।