गांव में एक घंटे तक बारिश हुई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अचानक उनके मकान पर गिरी, जिससे छत पर बनी पानी की टंकी, दूसरे मंजिल की छत की चार पत्थर की पटि्टयां, दरवाजे में लगे कांच के शीशे तथा दीवार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया।
29 जून की दोपहर तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मकान मालिक के परिजनों समेत आसपास के लोग सहम गए। गांव धौरी निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र मेहताब सिंह उर्फ होडिल सिंह ने बताया कि 29 जून की दोपहर गांव में एक घंटे तक बारिश हुई।
इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अचानक उनके मकान पर गिरी, जिससे छत पर बनी पानी की टंकी, दूसरे मंजिल की छत की चार पत्थर की पटि्टयां, दरवाजे में लगे कांच के शीशे तथा दीवार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। मकान पर अचानक बिजली गिरने से उनके परिजनों समेत आसपास के लोगों में दहशत हो गई। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।