फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज बारिश में गिरी बिजली, मकान को पहुंचा नुकसान

Sun, 30 Jun 2024 05:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव में एक घंटे तक बारिश हुई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अचानक उनके मकान पर गिरी, जिससे छत पर बनी पानी की टंकी, दूसरे मंजिल की छत की चार पत्थर की पटि्टयां, दरवाजे में लगे कांच के शीशे तथा दीवार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मकान में हुए नुकसान को दिखाता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 जून की दोपहर तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मकान मालिक के परिजनों समेत आसपास के लोग सहम गए। गांव धौरी निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र मेहताब सिंह उर्फ होडिल सिंह ने बताया कि 29 जून की दोपहर गांव में एक घंटे तक बारिश हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अचानक उनके मकान पर गिरी, जिससे छत पर बनी पानी की टंकी, दूसरे मंजिल की छत की चार पत्थर की पटि्टयां, दरवाजे में लगे कांच के शीशे तथा दीवार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। मकान पर अचानक बिजली गिरने से उनके परिजनों समेत आसपास के लोगों में दहशत हो गई। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें